लहंगपुर चौराहे पर ज्वेलरी दुकान में चोरी, सवा किलो चांदी के आभूषण पार

लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत लहंगपुर चौराहा पर स्थित शिवजी ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार शनिवार की आधी रात करीब 1.45 बजे सटर चाड़कर भीतर दाखिल हुए चोरों ने करीब सवा किलो चांदी के आभूषण उठा ले गए। इसकी कीमत करीब पौने तीन लाख बताई जा रही है। शनिवार सुबह ज्वेलरी की दुकान के बगल में दुकान खोलने पहुंचे अन्य दुकानदारों में शटर चाड़ा देख ज्वेलरी के दुकानदार को सूचित किया। नई बस्ती नकहरा मिर्जापुर निवासी दुकानदार मोहन सेठ आनन फानन मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर चाड़ा देख होश छोड़ गए। किसी प्रकार शटर उठाकर दुकान में प्रवेश किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। दुकानदार मोहन सेठ ने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि दो लोग मुंह बांधकर शटर चाड़कर अंदर घुसकर काउंटर में रखे करीब सवा किलो चांदी के आभूषण उठा ले गए। वहीं एक व्यक्ति बाहर खड़ा रहा। इतना ही नहीं चोरों ने दो बार दुकान के अंदर प्रवेश कर चांदी के आभूषण के साथ डिब्बा वगैरह उठा ले गए । घटना की जानकारी मिलते ही बाजार निवासी व्यापारी मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन पर गश्त न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लहंगपुर में पीआरबी 112 की पुलिस हमेशा खड़ी रहती है फिर भी चोरी की घटना हो जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे दुकान बंद कर अपने घर नई बस्ती नकहरा चले गए। सुबह अन्य दुकानदारों से जानकारी मिली । मौके पर पहुंचकर देखा कि काउंटर में रखें करीब सवा किलो चांदी जिसकी कीमत करीब 3:45 लाख रुपए है वह काउंटर से गायब थे।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज