देवास में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, अधिकारी पर आरोप

देवास।
नगर निगम देवास के वार्ड क्रमांक 30 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। निगम के अस्थाई अतिक्रमण हटाने वाले अधिकारी और दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया, जिसके विरोध में क्षेत्रीय पार्षद शीतल गहलोत और सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन सहित स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए।
आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और रहवासियों ने निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर नारेबाजी की और संबंधित अधिकारी रवि गोयनार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान मनीष सेन भी मौके पर पहुंचे और निगम कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
मामले की जानकारी मिलने पर निगम सभापति रवि जैन भी नगर निगम पहुंचे। उन्होंने निगम कमिश्नर से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल हटाने और किसी अन्य को जिम्मेदारी देने की मांग की। उनका कहना था कि उक्त अधिकारी पूर्व में भी विवादों में रहे हैं, जिससे निगम और जनप्रतिनिधियों की छवि प्रभावित हो रही है।
वहीं क्षेत्रीय पार्षद शीतल गहलोत ने आरोप लगाया कि निगम की टीम बिना सूचना के अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार से ₹500 लिए गए और एक अन्य व्यक्ति की कैनोपी जब्त कर उससे भी रुपए की मांग की गई, जो गंभीर मामला है। इस घटना की जानकारी विधायक, महापौर और सभापति को भी दी गई है।

Related Posts

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”