कटनी में नजूल जमीन पर कब्जा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

कटनी में शासकीय नजुल पुनर्वास भूमि से शिकायत के बाद भी नहीं हटा अवैध कब्जा

माधव नगर बाबा नारायण शाह वार्ड का मामला, राजस्व टीम पर मनमाने तरीके से नाप जोख करने के शिकायतकर्ता ने लगाये आरोप

कलेक्टर और तहसीलदार को की गई है लिखित शिकायत

नगर निगम कटनी सीमा अंतर्गत नारायण शाह वार्ड, माधव नगर में अनधिकृत तरीके से नजूल पुनर्वास सीट क्रमांक 8, खाता क्रमांक 318 और प्लांट क्रमांक 438 के रकवा 8000 वर्ग फुट पर 28 जुलाई 1994 को आवंटित किया गया था। जिस पर अमृतलाल सेवलानी द्वारा मिल बनाकर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है।इस संबंध में कलेक्टर एवं तहसीलदार को लिखित शिकायत करते हुए भट्टा मोहल्ला निवासी शुभांशु कमल साहू ने बताया है कि इसी जारी प्लांट की आड़ में सामने रिक्त पड़ी नजूल शासकीय भूमि पर अनाधिकृत कब्जा कर लगभग 6000 से अधिक के रकवा पर कब्जा कर लिया गया है।प्रशासन की बिना अनुमति के 12 से 15 पक्की दुकानों का निर्माण किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह निर्माण मानसरोवर कॉलोनी को जाने वाली सड़क से सटाकर किया गया है।आने वाले दिनों में सड़क पर अतिक्रमण नजर आएगा। शिकायतकर्ता के द्वारा 17 फरवरी 2026 को जनसुनवाई में एवं 25 फरवरी 2026 को कलेक्टर के समक्ष शिकायत सौपी गई है। इसके बाद 17 मार्च 2026 को भी जनसुनवाई में शिकायत की गई। तहसीलदार को भी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता शुभांशु कमल साहू का कहना है कि शुक्रवार को कलेक्टर के आदेश पर टीम मौके पर जांच करने तो पहुंची लेकिन मौका स्थल छोड़कर जिस नंबर का प्लाट कब्जे के लिए दर्शाया गया है टीम वहां जांच करने पहुंच गई। शिकायतकर्ता का कहना कि जहां कब्ज़ा है वहां की होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।कलेक्टर एवं निगम आयुक्त से मांग की गई है कि नजूल पुनर्वास सीट क्रमांक 8 खाता क्रमांक 338 की नाप जोख कर संचालित मिल की भूमि तथा जिस पर दुकानों का निर्माण कार्य कराया गया है, दोनों का मिलान एवं जांच कराई जाए। जारी प्लाट रकवा से अधिक पर यदि कब्जा पाया जाता है तो उसे तोड़ने या हटाने की कार्यवाही की जाए।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज