बेलगहना में 17.90 लाख नकदी जब्त, युवक हिरासत में

बेलगहना में बड़ी नकदी बरामद

एंकर—-
बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। यह कार्रवाई बेलगहना पुलिस और एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।मामला थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना का है, जहां 8 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग और अपराध विवेचना के दौरान भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देशन में मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज, उम्र 35 वर्ष, निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड बिलासपुर बताया।तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से दो सूटकेस और एक बैग में रखी कुल 17 लाख 90 हजार रुपए की नकदी बरामद की। यह राशि 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों के कुल 81 बंडलों में रखी हुई थी।
पुलिस ने इस रकम को संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है और आरोपी से पैसे के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बाइट—01

पुलिस अधिकारी का बयान – “नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है, मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी आखिर कहां से लाई गई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज