“भदोही में किसान रजिस्ट्री अभियान तेज, 15 अप्रैल तक विशेष कैम्प”

भदोही शासन के निर्देश की क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जनपद में भूमिधर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आगामी समय में केवल पंजीकृत किसान ही विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
जनपद में कुल 1,66,267 कृषकों के सापेक्ष अब तक 1,54,109 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है, जबकि 12,158 किसानों का पंजीकरण अभी शेष है। इनमें से 8,227 कृषकों की खतौनी में त्रुटि होने के कारण पंजीकरण लंबित है, जिसे शीघ्र सुधार कर पूर्ण कराया जा रहा है।
शासन के निर्देशानुसार दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी ग्रामों में नियमित रूप से कैम्प लगाकर शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में आयोजित विशेष कैम्पों में आज 422 किसानों का पंजीकरण कराया गया।
कैम्प के दौरान संबंधित राजस्व ग्राम के लेखपाल द्वारा त्रुटिपूर्ण खतौनी डाटा का तत्काल संशोधन करते हुए फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराई जा रही है। इस कार्य में पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान अवधि में ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्पों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी पात्र किसान का पंजीकरण शेष न रहने पाए। साथ ही समस्त कृषक बंधुओं से अपील की गई है कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है, वे अपने ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित कैम्प में उपस्थित होकर 06 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के मध्य अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि निवेश सहित अन्य शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आय एवं आजीविका को सुदृढ़ किया जा सके। भदोही से शीतल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज