24 घंटे में खुलासा: 9 वर्षीय बालिका हत्याकांड में 3 गिरफ्तार”

24 घंटे में नाबालिग बालिका हत्याकांड का खुलासा

मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश

एंकर ——————-
टीकमगढ़ जिले के पलेरा पुलिस थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय नाबालिग बालिका की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 07 अप्रैल 2026 को फरियादी द्वारा थाना पलेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 9 वर्षीय नाबालिग पुत्री की अज्ञात आरोपियों द्वारा पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी छतरपुर रेंज विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में चार विशेष पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीमों ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चेतराम उर्फ चिक्का आदिवासी (27 वर्ष) निवासी बगारभाटा पलेरा को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दो विधि विरुद्ध बालकों (उम्र 17 वर्ष और 13 वर्ष) को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर (आलाजर्ब) भी बरामद कर लिया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव, उपनिरीक्षक एनडी कोंदर, उपनिरीक्षक संदीप चौधरी, उपनिरीक्षक आकाश रुसिया, उपनिरीक्षक चंदन शाक्य, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक फूलचन्द्र बौद्ध, प्रधान आरक्षक रमाशंकर कुशवाहा, प्रधान आरक्षक बालकिशन श्रीवास, प्रधान आरक्षक मनमोहन रैदास, प्रधान आरक्षक रामकिशन अनुरागी, प्रधान आरक्षक ग्यासी यादव, प्रधान आरक्षक परशुराम रजक, प्रधान आरक्षक ध्रुव पटैरिया, आरक्षक ललित कुशवाहा, आरक्षक प्रवेन्द्र पटेल, आरक्षक अजय अहिरवार, आरक्षक ज्ञानसिंह सेंगर, आरक्षक अजय राजपूत, आरक्षक लक्ष्मन पटेल, आरक्षक नरेन्द्र पटेल, रामचन्द्र चतुर्वेदी, आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी, आरक्षक रामप्रकाश, आर सुनील अहिरवार, आरक्षक शुभम दीक्षित, आरक्षक सुमित दुबे, आरक्षक राजकुमार यादव, आरक्षक पियांशु, आरक्षक गनपत सिंह तथा महिला आरक्षक 651 नीतू विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से रमेश शर्मा की खास रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज