नदी में डूबने से महिला की मौत

नदी में नहाने गई महिला की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
​सालीवाड़ा: क्षेत्र के कटिया घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक 38 वर्षीय महिला की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रंजीता बर्मन के रूप में हुई है, जो भीटा गांव की निवासी थी। बताया जा रहा है कि रंजीता अपनी छोटी बच्ची के साथ खेरे माई मंदिर के पीछे स्थित घाट पर स्नान करने गई थी। नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाई और नदी की लहरों में समा गई।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण दीपचंद बर्मन ने साहस दिखाते हुए पानी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रधान आरक्षक राकेश सिंह ने बताया कि डायल 100 को मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बाइट प्रधान आरक्षक राकेश सिंह गौर चौकी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

एसीएस ने सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों पर की चर्चाराजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगा सीएसआर का सहयोग जयपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग…

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका देवास।दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार