CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर नगर निगम के नव निर्वाचित भाजपा पार्षदों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम*

मुख्यमंत्री ने पार्षदों को आमजन से निरंतर जुड़ाव रखने और पूरी ताकत से काम करने की दी सीख

अपने वार्ड में विकास की रूपरेखा बनाकर जयपुर शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए किया प्रेरित

जयपुर, 27 सितम्बर, 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर नगर निगम चुनाव में नव-निर्वाचित भाजपा पार्षद और सभी पार्टी प्रत्याशियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को सुना। इसके बाद उन्होंने सभी पार्षदों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने सभी भाजपा पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास के काम कर रही है और निकायों का भी तीसरा इंजन इसमें जुड़ गया है, जिससे विकास अब अंतिम छोर और हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इन चुनावों में कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई, जिससे अच्छे परिणाम आए। उन्होंने कहा कि अब जयपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है और पार्षद शहर के विकास के लिए अपने-अपने वार्डों में काम की रूपरेखा बनाएं और पूरी ताकत से काम के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में वन स्टेट-वन इलेक्शन का जो वादा किया उसे पूरा करके दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्षद अपनी कार्यशैली से अपने वार्ड में हर घर तक अपने जुड़ाव को और प्रभावी बनाएं तथा हमेशा आमजन के सुख-दुख में साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर पार्टी की और मजबूती के लिए निरंतर काम करें। निकाय चुनाव के सभी पार्टी प्रत्याशियों को आगामी पंचायतराज चुनावों में जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में जयपुर नगर निगम के महापौर श्री सुनील कोठारी, उप महापौर श्रीमती सरोज कंवर, प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण बगड़ी, शहर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल, पार्टी पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष और सभी नव-निर्वाचित पार्षद एवं प्रत्याशी मौजूद रहे।

Related Posts

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का पैदल मार्च राकेश गुप्ता उधमपुर:- रामनगर के युवा करीब 45 किलोमीटर पैदल चलकर देविका माँ के दरबार में पहुंचे। इस दौरान युवाओं…

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, तीन गायों की मौत बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के सराय जसु गांव में लगातार करीब 36 घंटे से हो रही भारी बारिश…

Leave a Reply

OTHER NEWS

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

मगरोनी में भव्य सुंदरकांड पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मगरोनी में भव्य सुंदरकांड पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बहराइच में बाढ़ का जायजा लेने खेतों में उतरे जिलाधिकारी

बहराइच में बाढ़ का जायजा लेने खेतों में उतरे जिलाधिकारी

गोवा की 7 विधानसभा सीटों की पर्यवेक्षक बनीं अर्चना भोमले

गोवा की 7 विधानसभा सीटों की पर्यवेक्षक बनीं अर्चना भोमले