फतेहपुर यूपी के थाना ललौली से इस वक्त की सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आ रही है। बहुआ कस्बे के पास निचली रामगंगा नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है
मामला ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के पास का है। गुरुवार को ग्रामीणों ने नहर में एक युवक का शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस के मुताबिक शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक का शव पानी के बहाव के साथ किसी दूसरे स्थान से बहकर यहां पहुंचा होगा। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई और वह नहर में किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह अभी साफ नहीं हो सका है।
मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब शव की पहचान कराने के साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
बिंदकी से नीलकमल की रिपोर्ट






