जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जयपुर में आरक्षण लॉटरी सम्पन्न

जयपुर, 23 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन के लिए आरक्षण लॉटरी बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत बुधवार को जयपुर जिले की जिला परिषद् के 57 वार्डों के लिए पंचायत आम चुनाव-2026 हेतु आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी सम्पन्न हुई। इसमें अनुसूचित जाति के 10 पद (महिला-5), अनुसूचित जनजाति के 8 पद (महिला-4), अन्य पिछड़ा वर्ग के 10 पद (महिला-5) तथा सामान्य वर्ग के 29 पद (महिला-14) निर्धारित किए गए। आरक्षण के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के 10 वार्डों में वार्ड संख्या 1, 8, 10, 43 एवं 51 महिला तथा 21, 22, 45, 56 एवं 57 पुरुष के लिए, सामान्य वर्ग के 29 वार्डों में वार्ड संख्या 2, 5, 6, 9, 11, 15, 17, 19, 20, 25, 26, 31, 39 एवं 53 महिला तथा 3, 4, 7, 12, 14, 16, 18, 28, 30, 33, 35, 48, 52, 54 एवं 55 पुरुष के लिए, अनुसूचित जाति के 10 वार्डों में वार्ड संख्या 23, 27, 32, 36 एवं 42 महिला तथा 13, 24, 29, 34 एवं 40 पुरुष के लिए तथा अनुसूचित जनजाति के 8 वार्डों में वार्ड संख्या 41, 44, 46 एवं 47 महिला तथा 37, 38, 49 एवं 50 पुरुष के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इसी प्रकार राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत जिले की 22 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए भी आरक्षण लॉटरी निकाली गई है। इनमें अनुसूचित जाति के 4 पद (महिला-2), अनुसूचित जनजाति के 3 पद (महिला-1), अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 पद (महिला-2) तथा सामान्य वर्ग के 11 पद (महिला-6) निर्धारित किए गए हैं। पंचायत समिति आमेर सामान्य (महिला) के लिए, जालसू सामान्य (महिला) के लिए, रामपुरा डाबड़ी अनुसूचित जाति (महिला) के लिए, चाकसू सामान्य (महिला) के लिए, कोटखावदा अनुसूचित जाति (महिला) के लिए, माधोराजपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, चौमू अनुसूचित जनजाति के लिए, गोविंदगढ़ सामान्य (महिला) के लिए, जमवारामगढ़ सामान्य के लिए, आंधी अनुसूचित जाति के लिए, झोटवाड़ा सामान्य (महिला) के लिए, जोबनेर अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए, दूदू सामान्य (महिला) के लिए, मौजमाबाद अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए, फागी सामान्य के लिए, सांभरलेक सामान्य के लिए, किशनगढ़ रेनवाल अनुसूचित जनजाति के लिए, सांगानेर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, बस्सी सामान्य के लिए, तूंगा अनुसूचित जाति के लिए, शाहपुरा सामान्य के लिए तथा अमरसर अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित किए गए हैं। अगले चरण में 24 सितम्बर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संबंधित उपखंड स्तर पर आयोजित की जाएगी।

Related Posts

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

दतिया में युवक के अपहरण की सनसनीखेज सूचना से हड़कंप मच गया। NH-44 के पास पवन यादव को कार सवार बदमाशों द्वारा जबरन ले जाने की बात सामने आई है।…

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

इंस्पेक्टर की हत्या के कुछ घंटे बाद ही चिरूला आरटीओ चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, कथित वसूली पर उठे सवाल दतिया में पदस्थ आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या की घटना…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

कूकस में 90 फीट गहरे कुएं से 4 लोगों का रेस्क्यू

कूकस में 90 फीट गहरे कुएं से 4 लोगों का रेस्क्यू

पंचायतीराज चुनाव: आरक्षण लॉटरी तय, प्रधान पदों का हुआ निर्धारण

पंचायतीराज चुनाव: आरक्षण लॉटरी तय, प्रधान पदों का हुआ निर्धारण

देविका प्रोजेक्ट पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

देविका प्रोजेक्ट पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग