जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

कटनी, 18 सितंबर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को विजयराघवगढ़ संयुक्त तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीधे नायब तहसीलदार न्यायालय पहुंच कर लंबित प्रकरणों की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर ने राजस्व कार्यों, लंबित प्रकरणों, अभिलेखों के रखरखाव और नागरिकों से जुड़े मामलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचे नागरिकों के पास स्वयं जाकर उनके आने का कारण पूछा और समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

जहां कमी दिखी, वहीं तय हुई जवाबदेही

निरीक्षण के दौरान फर्द-बंटवारा एवं नक्शा प्रदर्शित नहीं किए जाने, अभिलेख में नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर नहीं होने तथा पद-मुद्रा की सील नहीं लगी होने पर कलेक्टर श्री तिवारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीएम विजयराघवगढ़ श्रीमती निधि सिंह गोहल को नायब तहसीलदार श्री प्रेमलाल चौधरी एवं रीडर श्री मोहम्मद यूसुफ सिद्दीकी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

रीडर की टेबल पर रखी बंटवारा नस्ती खुद जांची

कलेक्टर ने रीडर की टेबल पर रखी बंटवारा नस्तियों में से एक प्रकरण को स्वयं देखा। इसमें कई कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अपने सामने प्रकरण की कमियां पूर्ण कराईं। तहसीलदार से आवश्यक हस्ताक्षर करवाकर पद-मुद्रा की सील भी लगवाई। उन्होंने बंटवारा कार्यवाही नियमानुसार और सही तरीके से करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए उनका समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखरखाव पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, वन मंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, एसडीएम विजयराघवगढ़ श्रीमती निधि सिंह गोहल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

संदीप मौर्य✍️ कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। एफआईआर निरस्त कराने और अग्रिम जमानत की मांग को लेकर…

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

संदीप मौर्य✍️ कटनी। माधवनगर में जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट लाइन क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर पहुंची…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा