मुख्यमंत्री निवास में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, युवाओं से संवाद

आशीर्वाद के दीयो से जगमगाया मुख्यमंत्री निवास

युवाओं के साथ मुख्यमंत्री ने किए दीप प्रज्वलित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन समर्पण, राष्ट्रसेवा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक

राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत के उनके संकल्प से युवा लें प्रेरणा, देश को ले जाएं नई ऊंचाइयों पर

युवा पूरी क्षमता से कार्य करें, तो सपनों को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने किया युवाओं से संवाद
  • युवा शक्ति ने रोजगार, कौशल विकास व युवा कल्याण के विषय पर दिए सुझाव

जयपुर, 17 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत यूथ बजट पर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने जलाया दीया, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य के लिए की कामना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर युवाओं के साथ ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों के द्वारा सजाई गई रंगोली पर सपत्नीक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। दीपों की रोशनी से मुख्यमंत्री निवास जगमगा उठा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उनका जीवन समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वे 25 वर्षों की निरंतर राष्ट्र और सार्वजनिक सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुनियादी सुविधाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारने, आमजन के आर्थिक सशक्तिकरण तथा विकसित गांव और शहर बनाने के लिए प्रभावी कार्य किए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी युवाओं के लिए हर क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार युवाओं के सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में पंचायत स्तर पर ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अटल ज्ञान केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं, ताकि युवा गांव में ही पढ़ सके। वहीं, हमारी सरकार ने युवाओं को विदेशी भाषाएं सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए एमओयू किए हैं, ताकि प्रदेश के युवा को देश-दुनिया में रोजगार के भरपूर अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि युवा काम के प्रति सच्ची लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। युवा मन लगाकर कार्य करें, मंजिल उनके कदमों में होगी। उनके सपनों को पूरा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा शक्ति सही दिशा में आगे बढ़ती है तो देश नई ऊंचाइयों को छूता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को राष्‍ट्र निर्माण के लिए प्रे‍रित करने हेतु देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए हमने आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की 8 करोड़ जनता प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दे रही है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा होगा।

कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए युवा सशक्तिकरण के विषयों पर अपने विचार रखे। युवाओं ने रोजगार, शैक्षिक एवं तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास, युवा कल्याण एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव एवं सुझाव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन, पालनहार योजना, राजीविका के लाभार्थियों ने गरीब कल्याण की योजनाओं के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल एवं युवा मामलात प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित