भरतपुर में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्य

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान
भरतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय भरतपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने संबोधित किया। प्रस्तावना जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पचौरी ने रखी।
जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के मंत्र के साथ सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और वर्ष 2025 में सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश किया था।
अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 17 सितंबर की शाम बूथ स्तर पर दीप प्रज्वलन, स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं, गांवों में नुक्कड़ नाटक और आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
इसके साथ ही लाभार्थियों की सफलता की कहानियां सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी तथा सेवा ज्योति कलश यात्रा, विधानसभा स्तर पर सेवा कार्य और मंडल स्तर पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप और प्रोफेशनल्स को जोड़ने के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा 17 अक्टूबर को ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम के साथ अभियान के समापन की जानकारी भी दी गई

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित