प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जिलेभर में जलेंगे 5.51 लाख से अधिक दीप, 151 स्थानों पर होंगे आयोजन

कटनी, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिवस 17 सितंबर की शाम कटनी जिले में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे जिलेभर में 5 लाख 51 हजार से अधिक दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों, किसानों और युवाओं के कल्याण तथा विकास से जुड़ी योजनाओं एवं सुशासन के प्रति जन-आभार व्यक्त किया जाएगा।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान जनसेवा, जागरूकता, जनभागीदारी और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
घर-आंगन से प्रमुख स्थलों तक जगमगाएंगे दीप
17 सितंबर को शाम 7 बजे ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों के वार्डों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा अपने घर-आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। जिले में इसके लिए कुल 151 स्थानों का चयन किया गया है।
कटनी शहर में प्रेमनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी परिसर, घंटाघर, माधवनगर, मोहनघाट और कटनी नदी सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन होगा। इसी तरह बहोरीबंद के रूपनाथ धाम, रीठी के मुहास मंदिर परिसर, बरही के विजयनाथ धाम, विजयराघवगढ़ किला, बिलहरी के लक्ष्मण सागर तालाब, बड़वारा के हनुमान तालाब, विष्णुवराह कारीतलाई, विरासन माता कचनारी तथा भौगोलिक केंद्र बिंदु करौंदी सहित प्रमुख स्थलों पर भी आयोजन किया जाएगा।
42 प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष आयोजन
जिले में दीप प्रज्वलन के लिए 42 ऐतिहासिक एवं प्रमुख स्थलों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और हितग्राहियों की सामूहिक सहभागिता से विशेष आयोजन होंगे। सार्वजनिक स्थलों के साथ बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में भी दीप जलाएंगे, जिससे जिलेभर में उत्सवी वातावरण देखने को मिलेगा।
आयोजन में लाखों नागरिकों और 21 संस्थाओं की सहभागिता प्रस्तावित है। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।
‘मेरे सपनों का भारत’ में दिखेगी विद्यार्थियों की कल्पना
‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं 19 से 26 सितंबर तक आयोजित होंगी। जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी इनमें सहभागिता करेंगे।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थी अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे, जबकि भाषण प्रतियोगिता में भारत के भविष्य, विकास, नवाचार, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचार रखेंगे।

Related Posts

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

संदीप मौर्य✍️ कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। एफआईआर निरस्त कराने और अग्रिम जमानत की मांग को लेकर…

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

संदीप मौर्य✍️ कटनी। माधवनगर में जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट लाइन क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर पहुंची…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा