प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उधमपुर में निकलेगी भव्य बाइक रैली।
राकेश गुप्ता उधमपुर :- उधमपुर मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उधमपुर में एक भव्य एवं ऐतिहासिक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को विशेष और यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, पार्टी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
बाइक रैली आनंद पैलेस से सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए दौमेल चौक पहुंचकर संपन्न होगी।
आयोजकों के अनुसार, रैली के माध्यम से एकता, उत्साह, सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश दिया जाएगा। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से इस आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों ने उधमपुर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बाइक रैली में शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर को यादगार बनाएं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।






