वार्ड 9 के विकास पर गरमाया निगम, महापौर के खिलाफ नारेबाजी

वार्ड 9 के विकास को लेकर निगम में गरमाया माहौल

महापौर-महापौर पति के खिलाफ नारेबाजी, पार्षद व रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन
नगर निगम में आज गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद और रहवासियों ने विकास कार्यों की मांग को लेकर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान महापौर मुर्दाबाद और महापौर पति मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
पार्षद का आरोप है कि वार्ड क्रमांक 9 को जानबूझकर विकास कार्यों से अछूता रखा जा रहा है। उनका कहना है कि उनके कार्यकाल के शुरुआती दो वर्षों के साथ पिछले एक साल से भी वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। पार्षद ने दावा किया कि पिछले एक साल में नगर निगम में करीब 450 टेंडर लगाए गए, लेकिन वार्ड 9 से एक भी विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान पार्षद ने पूर्व में महापौर निवास पर हुए विकास कार्यों का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि उस समय निगम की आर्थिक स्थिति खराब थी और कर्मचारियों के भुगतान तक में परेशानी थी, इसके बावजूद वहां विकास कार्यों पर राशि खर्च कर निगम पर आर्थिक भार डाला गया।
पार्षद ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड में सीसी रोड, पेवर्स ब्लॉक, खेल उपकरण और महर्षि गौतम द्वार सहित 13 विकास कार्य शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की।
मामले में निगम आयुक्त दलीप कुमार ने कहा कि वार्ड के पार्षद द्वारा पूर्व में उनसे विकास कार्यों को लेकर संपर्क किया गया था। वार्ड में काम क्यों नहीं हो पाया, इसकी जानकारी दिखवाई जाएगी।

Related Posts

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभ, बकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार