पखांजूर युवा मोर्चा ने किया विधायक सावित्री मंडावी का पुतला दहन
कांकेर जिले में वायरल हुए एक वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी के पुत्र और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन मंडावी पर बस चालक के साथ कथित मारपीट के आरोप लगे हैं। इसी मामले को लेकर पखांजूर में युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुराना बाजार चौक पर विधायक सावित्री मंडावी का पुतला दहन किया।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बस चालक ने अमन मंडावी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं अमन मंडावी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत और निराधार बताया है।
मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पखांजूर युवा मोर्चा ने आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया और विधायक सावित्री मंडावी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।
पखांजूर से गोपाल ब्रह्मचारी की रिपोर्ट






