कैमोर में दिनदहाड़े गोलीकांड – नीलू रजक की सरेआम हत्या, मचा हड़कंप

संदीप मौर्य

कटनी जिले के कैमोर नगर में आज सुबह करीब 11 बजे हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने एक अज्ञात हमलावर ने नजदीक से गोली मारकर नीलू रजक उर्फ नीलेश रजक की हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने चेहरा कपड़े से ढंक रखा था और बेहद करीब से गोली चलाई।
गोली पसलियों को चीरते हुए सीने में जा धंसी, जिससे नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तत्काल विजयराघवगढ़ शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, कुछ महीने पहले नीलू का भाटिया मोहल्ला निवासी एक युवक से विवाद हुआ था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।
हालांकि, आज की यह वारदात उसी विवाद से जुड़ी है या नहीं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

इस बीच, CCTV फुटेज में हमलावर का आंशिक चेहरा और फरार होते हुए दृश्य सामने आए हैं।
कैमोर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इलाके में तनावपूर्ण माहौल है और एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला