चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा मारपीट करने बाले आरोपियों को अभिरक्षा मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य , उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा मारपीट करने बाले आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही उपराँत अभिरक्षा मे लिया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 30.08.2026 को प्रार्थी बिक्रम तिवारी पिता प्रहलाद तिवारी उम्र 38 साल निवासी ग्राम गनियारी थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र) के व्दारा रिपोर्ट की गई कि आज दिनाँक 30.08.2026 को मेरा प्रेमलाल वर्मन के लडके से उधारी सामान लेने पर विवाद हुआ था इसी बात को लेकर शाम करीब 05.30 बजे प्रेमलाल वर्मन, उसका लडका आशीष वर्मन, भाई विजय वर्मन तथा भतीजा विकास वर्मन चारों के व्दारा शासकीय स्कूल गनियारी के सामने माँ बहन की गंदी गंदी गाली देकर लाठी डंडे से मारपीट की गई तथा मोटरसायकल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर मे अपराध क्रमाँक 884/26 धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना आरोपियों की पता तलाश के हर संभव प्रयास किये जाकर आज दिनाँक 01.09.2026 को आरोपीगण प्रेमलाल वर्मन, विजय वर्मन, विकास वर्मन तथा विधि विरुद्ध बालक की तलाश की जाकर अभिरक्षा मे लेकर पूँछताछ कर घटना मे प्रयुक्त आलाजर्ब की जप्ती की गई। मामले के आरोपी प्रेमलाल वर्मन एवं फरियादी विक्रम तिवारी के पूर्व के भी आपराधिक रिकॉर्ड है जिनके विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है।
सराहनीय भूमिका- इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, आर. संजय यादव, आर. अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा