समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 15 सितम्बर से

संदीप मौर्य ✍️

कटनी 01 सितम्बर 2026. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय भोपाल के अनुसार किसान पंजीयन की कार्यवाही निर्धारित अवधि में की जाएगी।
पंजीयन प्रक्रिया के तहत भूमि स्वामी, सिकमी/बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन, डाटा संशोधन एवं पंजीयन सत्यापन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

सिकमी/बटाईदार किसानों के लिए अनुबंध आवश्यक

  सिकमी/बटाईदार किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने के लिए पंजीयन कराने हेतु मूल भूमिस्वामी एवं सिकमी/ बटाईदार किसान के बीच मध्यप्रदेश भूमिस्वामी एवं बटाईदार के हितों का संरक्षण विधेयक, 2016 के तहत निर्धारित प्रारूप में अनुबंध होना अनिवार्य है। यह अनुबंध 15 सितम्बर 2026 के पूर्व निष्पादित होना आवश्यक है। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अनुबंध की अवधि अधिकतम 5 वर्ष हो सकती है। जिन किसानों ने सिकमी/बटाई पर ली गई कृषि भूमि में इस वर्ष धान, ज्वार अथवा बाजरा की फसल बोई है और वे अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्धारित प्रारूप में अनुबंध तीन प्रतियों में अतिशीघ्र निष्पादित कराना सुनिश्चित करें।

15 सितम्बर के बाद का अनुबंध मान्य नहीं होगा

  विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि 15 सितम्बर 2026 के बाद निष्पादित सिकमी/बटाई अनुबंध इस वर्ष समर्थन मूल्य पर किसान पंजीयन तथा धान, ज्वार एवं बाजरा के विक्रय के लिए मान्य नहीं होगा। अतः संबंधित किसान समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक अनुबंध की प्रक्रिया समय पर पूर्ण कराएं।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा