गोरखपुर में प्रेस परिषद की विज्ञापन उपसमिति का स्वागत

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति का गोरखपुर में स्वागत, प्रकाशकों के साथ हुआ संवाद

गोरखपुर। भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति के गोरखपुर प्रथम आगमन पर सोमवार को एनेक्सी भवन, तारामंडल में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ संवाद एवं बैठक के माध्यम से विज्ञापन संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय प्रेस परिषद के वरिष्ठ सदस्य सरदार गुरिंदर सिंह, सदस्य सुधीर कुमार पांडा और सदस्य अरुण त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व सदस्य अशोक रतन समेत विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं और विज्ञापन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रकाशकों ने मीडिया संस्थानों के समक्ष आने वाली विभिन्न व्यावहारिक चुनौतियों से समिति के सदस्यों को अवगत कराया। समिति की ओर से प्रकाशकों की बातों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विषयों पर संवाद किया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन की ओर से भारतीय प्रेस परिषद की उपसमिति के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में पंकज आजम, अनिल त्रिपाठी, सोम्य/सौरभ वागमरी, मुन्ना हुसैन रुमानी, दिलीप पटवा, दीनानाथ यादव सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप