मनावर में सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार

मनावर पुलिस की अवैध सट्टे के विरुद्ध कार्रवाई, एक आरोपी सट्टा लिखते गिरफ्तार, सट्टा लिखवाने वाला सेठ भी बना आरोपी

संगठित अपराध की धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

किराना दुकान से सट्टा संचालन करने पर किराना दुकान का लाइसेंस भी करवाया जाएगा निरस्त

पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा सर द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देशों के तहत थाना मनावर पुलिस को आज दिनांक 31.08.2026 को धार रोड स्थित ग्रिड के सामने, मनावर क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा अंक लिखे जाने की मुखबिर सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी मनावर श्री राजेश यादव ने sdop बृजेश मालवीय के निर्देशन में अपनी टीम द्वारा सादा वर्दी में मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने विकास उर्फ कालू कुशवाह की दुकान पर अवैध रूप से सट्टा अंक लिखते हुए आरोपी अजय पिता बिलाम बामनिया, जाति भील, निवासी बापडूद को पकड़ा।आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, जिसके माध्यम से सट्टा अंक लिखे जा रहे थे, तथा ₹6,360/- नगद राशि जप्त की गई।
पुलिस पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान सट्टा अंक लिखवाने वाले कालू उर्फ विकास कुशवाह पिता राधेश्याम, निवासी जुनी मनावर का नाम सामने आया। उक्त आरोपी पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर नहीं मिला, जिसकी तलाश की जा रही है।
इस संबंध में आरोपी अजय पिता बिलाम बामनिया एवं कालू उर्फ विकास कुशवाह पिता राधेश्याम के विरुद्ध अवैध रूप से सट्टा अंक लिखने एवं लिखवाने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

थाना मनावर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। किराना दुकानों अथवा अन्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की आड़ में अवैध सट्टा अंक लिखने या लिखवाने वालों के विरुद्ध भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से भी अपील की है अवैध सट्टा गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप