एशियन गेम्स में देवास के 3 खिलाड़ी और कोच करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे देवास के तीन खिलाड़ी और कोच
जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में देवास के तीन सॉफ्टटेनिस खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम में देवास के जय मीणा, योगेश चौधरी और आध्या तिवारी का चयन हुआ है। वहीं भारतीय टीम के कोच के रूप में विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते जिम्मेदारी संभालेंगे।
एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम का 1 से 15 सितंबर तक जापान में कैंप आयोजित किया जाएगा। इससे पहले टीम ने कश्मीर में अभ्यास किया है। अब भारतीय टीम जापान के आइची-नागोया में अभ्यास करेगी।
देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने खिलाड़ियों से देश के लिए पदक जीतकर देवास और भारत का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों और कोच को मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की अध्यक्ष डॉ. आयुषी देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संघ की उपाध्यक्ष डॉ. समीरा नईम सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा