देवास में 35 से अधिक जोड़ों ने किया सामूहिक लघुरुद्र अभिषेक

35 से अधिक जोड़ों ने किया सामूहिक लघुरुद्र अभिषेक और सत्यनारायण पूजन महाराष्ट्र समाज के गणपति मंदिर में पहली बार हुआ आयोजन, देश की सुख-शांति और हरियाली के लिए की प्रार्थना
श्रावण मास के अवसर पर महाराष्ट्र समाज के श्री गणपति मंदिर में पहली बार सामूहिक लघुरुद्र अभिषेक एवं सत्यनारायण कथा-पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ हुए आयोजन में समाज के 35 से अधिक जोड़ों ने शामिल होकर भगवान शिव का अभिषेक एवं सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ पूजन किया।
समाज के मुख्य पंडित अनिल बेलापुरकर गुरुजी के सानिध्य में 21 से अधिक विद्वान पंडितों के सानिध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन संपन्न हुआ। इस सामूहिक पूजन का मुख्य उद्देश्य देश में सुख-शांति, खुशहाली और हरियाली बनी रहे तथा सभी स्वस्थ रहें, इसकी प्रार्थना करना था।
इस दौरान समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बना रहे, इसके लिए भी भगवान से प्रार्थना की गई। समाजजनों ने देश की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा के साथ पर्यावरण में हरियाली की कामना की।
आयोजन के दौरान नेपाल में हुई दुखद घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। सामूहिक लघुरुद्र अभिषेक एवं सत्यनारायण पूजन का आयोजन देश और समाज की सुख-शांति, खुशहाली एवं आपसी भाईचारे की कामना के साथ संपन्न हुआ।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा