नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 80 अधिकारियों को प्रशिक्षण

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज 80 अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट एवं एरिया मजिस्ट्रेट की दी गई प्रशिक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान पर जोरभरतपुर। आगामी 9 व 11 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) ने अधिकारियों को जनरल मजिस्ट्रेट एवं एरिया मजिस्ट्रेट के दायित्वों, चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले के करीब 80 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, आचार संहिता के पालन, कानून-व्यवस्था तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल एवं प्रभावी ढंग से निपटने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चुनाव के दौरान वे अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी बताया गया कि 9 सितंबर व 11सितमबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव में प्रशासन एवं पुलिस का समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता से निर्वहन करते हुए मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराएं, ताकि जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराया जा सके।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा