भरतपुर पुलिस की ‘Sunday on Cycle’ रैली, दिया फिटनेस और जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भरतपुर पुलिस का ‘Sunday on Cycle’ अभियान, साइकिल रैली से दिया स्वस्थ समाज और जागरूकता का संदेश हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर भरतपुर पुलिस की ओर से ‘Sunday on Cycle with Bharatpur Police’ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, साइकिलिंग के प्रति जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश देना रहा।
पुलिस विभाग की ओर से आयोजित इस साइकिल रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने यातायात चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशिमा बासवानी सहित पुलिस अधिकारी, जवान एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान पुलिस जवानों ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन, अनुशासन, देशप्रेम और समर्पण से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। रैली यातायात चौराहे से बिजली घर चौराहा, चौबुर्जा चौराहा होते हुए किला परिसर पहुंची, जहां इसका समापन सभा के रूप में हुआ।
सभा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव एवं सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशिमा बासवानी ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना भी विकसित करता है।
उन्होंने कहा कि ‘Sunday on Cycle’ जैसे आयोजनों से आमजन को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलता है। रैली के माध्यम से यातायात नियमों के पालन, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा