भरतपुर पुलिस ने लिया “रक्षा का वचन”, महिलाओं ने बांधी राखी

रक्षाबंधन पर भरतपुर पुलिस ने लिया “रक्षा का वचन”, महिलाओं-बालिकाओं से बंधवाई राखी
भरतपुर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में “रक्षा का वचन” विशेष अभियान आयोजित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन सहित जिले के सभी पुलिस थानों में कार्यक्रम हुए, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को राखी बांधी।
अभियान का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं आत्मीयता मजबूत करने के साथ महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाना रहा। विभिन्न वर्गों की महिलाओं, बालिकाओं तथा सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन एवं आपातकालीन सहायता सहित पुलिस की विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। “रक्षा का वचन” अभियान के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत किया गया है। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के अवसर पर “खाकी और समाज के बीच विश्वास का बंधन” मजबूत करने का संदेश दिया।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा