पुराने जोकहा नाले की एसडीएम ने ली सुध, जल निकासी के निर्देश

पुराने जोकहा नाले की एसडीएम ने ली सुध, जल निकासी की समस्या दूर करने के दिए निर्देश सरया गांव में नाले का स्थलीय निरीक्षण, झाड़-झंखाड़ व अवरोध तत्काल हटवाए गए । ग्रामवासियों की जल निकासी संबंधी समस्या का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सहजनवा ने ग्राम सरया, विकासखंड पिपरौली, थाना गीडा स्थित पुराने जोकहा नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाले की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नाले की साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद जिम्मेदारों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए नाले के आसपास उगे झाड़-झंखाड़ तथा जल निकासी में बाधा बन रहे आंशिक अवरोधों को हटवाया गया। इससे नाले की सफाई होने के साथ जल निकासी व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। वहीं, नाले में फैक्टरियों द्वारा कथित रूप से कूड़ा-कचरा गिराए जाने की शिकायत को भी गंभीरता से लिया गया। संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने तथा नाले में कूड़ा-कचरा गिराने पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नाले की नियमित सफाई और निगरानी से जल निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर