सीएचओ का मानदेय भेदभाव पर धरना

मानदेय भुगतान में कथित भेदभाव को लेकर करीब 200 सीएचओ ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया
उन्नाव में एएमएस के आधार पर मानदेय भुगतान में कथित भेदभाव को लेकर करीब 200 सीएचओ ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। सीएचओ ने अन्य एनएचएम कर्मचारियों की तरह समान प्रक्रिया के तहत समय से मानदेय भुगतान की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
उन्नाव में मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के बैनर तले करीब 200 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। सीएचओ का आरोप है कि एएमएस यानी अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम के आधार पर मानदेय भुगतान में अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है, जिससे उनमें असंतोष है।
सीएचओ ने मांग की कि अन्य एनएचएम कर्मचारियों की तरह उनका मानदेय भी बिना किसी भेदभाव के समान प्रक्रिया के तहत समय से जारी किया जाए। प्रदर्शन में जिला महामंत्री प्रशांत गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में सीएचओ मौजूद रहे।
धरने की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीएचओ प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मानदेय के मामले में किसी भी सीएचओ के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
वहीं डीपीएम इंतजार अहमद सिद्दीकी और एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सीएचओ का मानदेय मंगलवार को ही पोर्टल पर लगा दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सीएचओ ने धरना समाप्त कर दिया। वही सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि मानदेय के मामले में किसी भी सीएचओ के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उनकी समस्या का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।
फिलहाल अधिकारियों के आश्वासन के बाद सीएचओ ने धरना समाप्त कर दिया है। संगठन ने कहा है कि समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर