जालोर में ओवरलोड ट्रकों से हादसे का खतरा

बिना सेफ्टी बेल्ट के ग्रेनाइट ब्लॉक लेकर दौड़ रहे ट्रकः जालोर में डीटीओ ऑफिस के सामने से गुजर रहे; हादसों की आशंका। जालोर शहर में ग्रेनाइट के भारी ब्लॉक लेकर गुजर रहे ट्रकों में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। कई ट्रक बिना सेफ्टी बेल्ट और ओवरलोड ब्लॉक लेकर शहर की सड़कों से गुजर रहे हैं। ऐसे में ब्लॉक गिरने की आशंका के कारण राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर हर समय खतरा बना हुआ है। जालोर में बड़ी संख्या में ग्रेनाइट इकाइयां होने के कारण रोजाना सैकड़ों ट्रकों में बड़े और भारी ग्रेनाइट ब्लॉक लोड कर परिवहन किए जाते हैं। इनमें से कई ब्लॉक राजसमंद और किशनगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में भेजे जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई ट्रकों में ब्लॉक को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना लोड किया जाता है। इसके अलावा क्षमता से अधिक वजन लेकर भी ट्रक शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हालांकि मामले में जालोर डीटीओ ओम प्रकाश का कहना है कि जिले में प्रभावी निगरानी के लिए 2 फ्लाइंट टीम की जरूरत है, लेकिन अभी हमारे पास सिर्फ एक ही टीम है। इसके बाद भी हमारा पूरा प्रयास है कि हम प्रभावी निगरानी रखें। ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने से गुजर रहे शहर के दोनों और टू-फेज और थर्ड-फेज क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रेनाइट फैक्ट्रियां हैं। वहीं जालोर-भीनमाल रोड पर परिवहन विभाग का ऑफिस (डीटीओ) भी है। इसके बावजूद बिना सेफ्टी बेल्ट और ओवरलोड ब्लॉक लेकर ट्रक दिनभर कार्यालय के सामने से गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ट्रक चालकों के हौसले बुलंद हैं। रोजाना 50 से ज्यादा ट्रकों में नियमों की अनदेखी जानकारी के अनुसार, शहर के दोनों ओर स्थित ग्रेनाइट इकाइयों से प्रतिदिन करीब 250 से 300 ट्रक निकलते हैं। इनमें 50 से अधिक ट्रकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ओवरलोडिंग की शिकायत सामने आ रही है। लोगों का सवाल है कि परिवहन विभाग की मौजूदगी के बावजूद ऐसे वाहनों पर नियमित कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।पहले भी सड़क पर गिर चुके हैं भारी ब्लॉक आहोर उपखंड के कोराना गांव में करीब आठ महीने पहले सड़क धंसने से ग्रेनाइट ब्लॉक से भरा ट्रक बेकाबू हो गया था। ट्रक में लदे तीन भारी ब्लॉक सड़क पर गिर गए थे। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई राहगीर या दूसरा वाहन मौजूद नहीं था। वहीं करीब एक साल पहले रामसीन के सिरोही रोड पर सड़क के बीच एक बड़ा ग्रेनाइट ब्लॉक गिर गया था। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई थी। जिला मुख्यालय की धवला रोड, स्वरूपपुरा रोड, आहोर रोड सहित अन्य मार्गों पर भी बिना पर्याप्त सुरक्षा के भारी ब्लॉक ले जाने वाले ट्रक नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से ऐसे वाहनों की नियमित जांच करने, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करने और ब्लॉक को सुरक्षित तरीके से बांधकर परिवहन करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। डीटीओ बोले- 2 फ्लाइंट टीम की जरूरत, लेकिन फिलहाल सिर्फ एक जालोर डीटीओ ओम प्रकाश ने बताया कि जिले में प्रभावी निगरानी के लिए कम से कम दो फ्लाइंग टीम की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में विभाग के पास सिर्फ एक फ्लाइंग टीम उपलब्ध है। टीम की नजर में ओवरलोड या नियमों का उल्लंघन करते वाहन आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। डीटीओ ने बताया कि पिछले साल में परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग और बिना सीट बेल्ट के कुल 329 चालान किए हैं। इसके अलावा खनिज या अन्य सामग्री की रवानगी के दौरान 887 वाहनों के ओवरलोड पाए जाने पर ऑनलाइन चालान भी किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर और एसपी के निर्देशानुसार वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी की जा रही है। इसके बावजूद कई वाहन चालक लापरवाही बरतते हुए ओवरलोड वाहन सड़क पर दौड़ा रहे हैं। विभाग की ओर से ऐसे वाहनों पर निगरानी रखकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

संदीप मौर्य, कटनी। थाना बड़वारा क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।…

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

धार भोजशाला को लेकर सकल हिंदू समाज के आह्वान पर मंगलवार को मनावर शत-प्रतिशत दोपहर तक बंद रहा। सुबह चाय, खान-पान एवं गुटके के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। हिंदू…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

बहराइच में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी

बहराइच में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी

सीएचओ का मानदेय भेदभाव पर धरना

सीएचओ का मानदेय भेदभाव पर धरना

मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप

मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप

मनावर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों की भीड़ उमड़ी

मनावर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों की भीड़ उमड़ी