महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा

प्याज-शक्कर से लेकर पेट्रोल तक बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विनय सक्सेना के नेतृत्व में लॉर्डगंज तक मार्च जबलपुर: देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। उत्तर-मध्य जबलपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के नेतृत्व में छोटा फुहारा से शुरू हुई पदयात्रा भारी बारिश के बीच लॉर्डगंज थाने तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में प्याज, शक्कर और गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे और बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने आरोप लगाया कि 2014 में जनता ने भरोसा कर मोदी सरकार को सत्ता सौंपी थी, लेकिन आज महंगाई से आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के बावजूद कीमतें कम नहीं हुईं, जबकि चीनी, प्याज और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं लगातार महंगी हो रही हैं। कांग्रेस ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने और महंगाई के मुद्दे पर लोगों से सड़क पर उतरने का आह्वान किया।

Related Posts

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

संदीप मौर्य, कटनी। थाना बड़वारा क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।…

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

धार भोजशाला को लेकर सकल हिंदू समाज के आह्वान पर मंगलवार को मनावर शत-प्रतिशत दोपहर तक बंद रहा। सुबह चाय, खान-पान एवं गुटके के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। हिंदू…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

बहराइच में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी

बहराइच में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी

सीएचओ का मानदेय भेदभाव पर धरना

सीएचओ का मानदेय भेदभाव पर धरना

मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप

मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप

मनावर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों की भीड़ उमड़ी

मनावर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों की भीड़ उमड़ी