टीकमगढ़ जिले के शासकीय हाई स्कूल मजना संकुल केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल मबई, जिला टीकमगढ़ के मुख्य द्वार पर अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। विद्यालय परिसर के मुख्य गेट के दोनों तरफ चाट-चौपाटी और दूषित खाद्य पदार्थों के ठेले लगाए जा रहे हैं। बरसात के इस मौसम में खुले में बिकने वाले ये खाद्य पदार्थ बीमारियों को न्योता दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इन ठेलों के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है।
इस संबंध में जन सहायता मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राम रतन दीक्षित ने शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए तुरंत विद्यालय परिसर की बाहर विद्यालय की दीवाल से लगी हुई उक्त दुकानों को तुरंत हटाए जाने की प्रबल मांग की है यदि शीघ्र इस दिशा में विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं की जाती हो संगठन द्वारा जन आंदोलन करने की चेतावनी दी है ।
विद्यालय में अध्ययन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन इस बदहाली से गुजरना पड़ रहा है। मुख्य गेट के छोटा होने और ठेलों के अतिक्रमण के कारण बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गेट पर मौजूद अराजक तत्व बीड़ी-सिगरेट पीने और गुटखा थूकने जैसी हरकतें करते हैं, जिससे छात्राओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है और स्कूल का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय सूत्रों और मौके की स्थिति के अनुसार विद्यालय के शिक्षक इस अव्यवस्था को दूर करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं ऐसी जानकारी मिली है कि स्थानीय सरपंच का इन ठेले वालों को संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है यद्यपि विद्यालय के अंदर शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से चलता है लेकिन बाहर का माहौल शिक्षा के स्तर और सुरक्षा दोनों पर प्रतिकूल असर डाल रहा है स्थानीय जागरूक नागरिकों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मांगती है कि परिसर के बाहर इन अवैध है खेलों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए जिससे मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो सके ।





