बिठाकर शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर पुलिस का प्रहार

समाज को बिगाड़ने वालों पर निवार पुलिस का वार — अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ जारी!

संदीप मौर्य

कटनी/निवार। — पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब विक्रय एवं बैठाकर पिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री संजय दुबे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निवार श्री अंजनी मिश्रा ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि दिनांक 09/10/25 एवं 10/10/25 को कस्बा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुलुआ बड़खेरा में मेवा लाल बर्मन अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई।मौके से निम्न व्यक्तियों को शराब पिलाते एवं बेचते पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया — (1) मेवा लाल बर्मन, पिता दयाली बर्मन, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम कुलुआ बड़खेरा, थाना माधवनगर। (2) भारत कोल, पिता स्व. राजकुमार कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी पहाड़ी निवार। (3) भृगराज सिंह, पिता स्व. लाखन सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी पहाड़ी निवार। (4)अलीम खान, उम्र 36 वर्ष, निवासी पहाड़ी निवार। के विरुद्ध अवैध शराब विक्रय एवं बैठाकर शराब पिलाने के संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

    पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका

    चौकी प्रभारी सउनि अंजनी मिश्रा, सउनि रमाकांत दुबे, प्र.आर. 76 गौरव सेन, प्र.आर. 48 देवेश, आर. 549 वकील एवं आर. 352 अरविंद की रही।

    Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज