जालोर में 800 मीटर डिवाइडर पर लगेंगे 1 हजार पौधे

800 मीटर के डिवाइडर पर लगेंगे एक हजार पौधे : जालोर शहर में शिवाजी नगर चौराहे से कॉलेज तिराहे तक बने डिवाइडरयुक्त फोरलेन को हराभरा बनाने की पहल की है। रविवार को भारतीय किसान संघ की ओर से डिवाइडर के बीच पौधरोपण अभियान चलाया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष रतनसिंह ने बताया कि 800 मीटर लंबे डिवाइडर पर अभियान के तहत 1 हजार पौधे लगाए। किसानों ने डिवाइडर के बीच तय स्थानों पर गड्ढे तैयार किए और उनमें पौधे लगाए। इसके बाद पौधों को पानी पिलाया। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार बढ़ते यातायात और वाहनों की आवाजाही के बीच फोरलेन के डिवाइडर को हराभरा करने से सड़क की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। पौधों के बड़े होने के बाद इस मार्ग पर हरियाली की पट्टी विकसित होगी, जिससे राहगीरों को भी राहत मिलेगी।

Related Posts

गरौठा में भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

गरौठा में भव्यता के साथ निकली कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत एवं पुष्प वर्षागरौठा में सोमवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। ओरछा, एरच और डुमरई सहित विभिन्न स्थानों से…

भितरवार में युवक लापता, नदी घाट पर मिला सामान

भितरवार थाना क्षेत्र के रिछारी कला गांव से एक 25 वर्षीय युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवक घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गरौठा में भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

गरौठा में भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

जालोर में 800 मीटर डिवाइडर पर लगेंगे 1 हजार पौधे

जालोर में 800 मीटर डिवाइडर पर लगेंगे 1 हजार पौधे

भितरवार में युवक लापता, नदी घाट पर मिला सामान

भितरवार में युवक लापता, नदी घाट पर मिला सामान

नरवर में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सुरक्षित रेस्क्यू

नरवर में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सुरक्षित रेस्क्यू

कांकेर पुलिस का ‘मिशन रक्षक’, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क भर्ती तैयारी

कांकेर पुलिस का ‘मिशन रक्षक’, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क भर्ती तैयारी

अंजलि नाला में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

अंजलि नाला में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप