हलिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता ने घर के अन्दर साड़ी का फंदा लगा कर लटक कर जान देदी।विवाहिता का शव घर के अंदर टीन शेड की पाइप में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी चंदन की 24 वर्षीय पत्नी सुमन रविवार सुबह घर के अंदर टीन शेड की पाइप में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दीया।घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मृतक महिला की मां और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।मृतका सुमन का मायका हलिया थाना क्षेत्र के कौरदिया गांव में है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतका की मां गुलाबबसिया और बहन शांति ने बताया कि घटना से पहले उनकी सुमन से बातचीत नहीं हुई थी।उन्होंने बताया कि उन्हें घटना के कारणों की जानकारी नहीं है।पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिवाहिता की मौत के बाद शव पीएम को भेजा जा रहा है।

Related Posts

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

संदीप मौर्य ✍️ कटनी – नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपराओं का प्रतीक श्री बजरंग कटाएघाट मेले का मंगलवार को को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में प्रारंभ…

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम हरदुआ निवासी एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 28…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!