‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन में दौड़ा युवा जोश, उमड़ी भीड़

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन का हुआ आयोजनचार किलोमीटर की इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्साकरीब 6 बजे मैराथन की शुरुआत हुई।डीएम कार्यालय स्थित निराला प्रेक्षागृह में मैराथन का समापन हुआ
उन्नाव में रविवार की सुबह युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर रही। पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ नेता स्व. अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर शहर में ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन का आयोजन किया गया। चार किलोमीटर की इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
गांधी नगर तिराहा स्थित कलम तलवार चौराहे से सुबह करीब 6 बजे मैराथन की शुरुआत हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ में युवाओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।चार किलोमीटर की दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निराला प्रेक्षागृह पहुंची, जहां मैराथन का समापन हुआ।
मैराथन में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और उनके पुत्र शशांक शेखर सिंह सनी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया । प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 5 हजार 100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
स्व. अजीत सिंह की जयंती पर आयोजित इस मैराथन में युवाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ के जरिए स्वस्थ जीवनशैली और नए उन्नाव के संकल्प का संदेश भी दिया गया।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर