पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत किरहा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक ने शनिवार को सुबह घर में फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया। युवक की पहचान इंद्रेश कुमार यादव पुत्र संतोष यादव के रूप में हुई है। वह बंगलुरु से दो दिन पहले घर आया था और पत्नी को लेने मायके गया था, लेकिन कतिपय कारणों से पत्नी नहीं आई, तो चर्चा है कि युवक ने डिप्रेशन में खतरनाक कदम उठाते हुए मौत को गले लगाने के लिए पक्के मकान के गार्डर में लुंगी के सहारे फंदे पर झूल गया। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के किरहा गांव का इंद्रेश यादव बंगलुरु में मजदूरी करता था। वहां से दो दिन पहले घर लौटा तो पत्नी घर में नहीं मिली , परिजनों ने बताया की एक दिन पहले मायके चली गई है।
इंद्रेश दूसरे दिन अपने ससुराल हरौरा धनावल गांव में पत्नी को लेने के लिए चला गया। लेकिन किन्हीं करणों से पत्नी नहीं आई। इंद्रेश अपने घर वापस आया और रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गया।
सुबह जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला, परिजनों ने रोशनदान से देखा तो फांसी के फंदे शव लटक रहा था ।वह दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। पिछले मार्च में उसकी शादी हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय और लहंगपुर चौकी प्रभारी गुरु प्रसाद सिंह ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

भगवा रंग में रंगा भितरवार, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

एंकरभगवा रंग में रंगा भितरवार, हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ भितरवार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर,भितरवार में निकली विशाल कावड़ यात्रा, बम-बम भोले के जयकारों…

शिक्षकों का एक दिवसीय धरना, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शिक्षक सांझा मंच का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पखांजुर SDM को सौंपा ज्ञापन। शिक्षक सांझा मंच के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी प्रमुख…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भगवा रंग में रंगा भितरवार, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

भगवा रंग में रंगा भितरवार, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

शिक्षकों का एक दिवसीय धरना, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों का एक दिवसीय धरना, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मोपका कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को ठगी से बचने के उपाय बताए

मोपका कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को ठगी से बचने के उपाय बताए

खेत में गंदा पानी डालने पर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप

खेत में गंदा पानी डालने पर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप

अजीत सिंह की जयंती से पुण्यतिथि तक सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला

अजीत सिंह की जयंती से पुण्यतिथि तक सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला

स्कूल में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

स्कूल में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश