बहराइच में ग्राम पंचायत वेबसाइट का शुभारंभ

संध्या संवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत वेबसाइट का आयुक्त ने किया शुभारम्भ

बहराइच विकास खंड चित्तौरा के ग्राम पंचायत अहिरौरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालगढ़ा में संध्या संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोंडा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर संध्या संवाद तथा ग्राम पंचायत वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम पंचायत की ओर से मंडलायुक्त को पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया मंडलायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों पर उपलब्ध योजनाओं की जानकारी ली तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर