जनविश्वास शिविर में विधायक राठौर ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम दौरार में आयोजित जनविश्वास शिविर में विधायक मोहन सिंह राठौर पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न मुद्दों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। शिविर में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, आवास सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए और ग्रामीणों को समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि शिविर में दिए गए आवेदनों पर अब कागजी कार्रवाई के बजाय धरातल पर ठोस परिणाम देखने को मिलेंगे।

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय