स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

पखांजूर : स्वामी आत्मानंद विद्यालय हरनगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में रचा गौरवपूर्ण इतिहास।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पखांजूर स्थित सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, हरनगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट (परेड), पी.टी. तथा नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यालय ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं मार्च पास्ट (परेड) में तृतीय स्थान तथा पी.टी. प्रतियोगिता में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।
इस गौरवपूर्ण सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य श्री श्यामल देबनाथ, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष गोपाल ब्रह्मचारी एवं सभी सदस्यों, शिक्षकगण, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि सभी के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला और इसी का परिणाम है कि विद्यालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ हरनगढ़ क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है।

Related Posts

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का किया शुभारंभ तेलंगाना/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री एन. रामचंदर राव गरु ने…

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित