अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित

अदवा बांध के पांच गेट खोले गए, हलिया-हथेड़ा पुल पर पानी का तेज बहाव

हलिया मिर्जापुर। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते स्थानीय विकास खंड स्थित अदवा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए बांध के पांच गेट खोलकर अदवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अदवा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हलिया-हथेड़ा मार्ग पर स्थित पुल के ऊपर से नदी का पानी बहने लगा है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित होने लगी है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीण अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। कई घरों में नदी का पानी प्रवेश करने की जानकारी सामने आई है। पानी बढ़ने की आशंका के चलते लोग अपने सामान को समेटकर सुरक्षित ठिकानों की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं रविवार रात से लगातार जारी बारिश के कारण अदवा नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर और बांध से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं वहीं पुल के ऊपर पानी बहने के कारण आवागमन को लेकर भी परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो क्षेत्र में स्थिति और विकट हो सकती है।

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के…

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है SBI, चंदनपुर में 100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री बस्तर में इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”