बैलगड़ा में बोलेरो से 55 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

बैलगड़ा में बोलेरो से 55 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवागत एसडीओपी गगन हनवत के पदभार संभालने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। बैलगड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से करीब 57 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बैलगड़ा थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गांजा जब्त कर वाहन में सवार जीतेंद्र रावत निवासी देवरी और सोनू सरदार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे का कुल वजन करीब 55 किलो बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पहुंचाने की तैयारी थी। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

नवागत एसडीओपी गगन हनवत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का किया शुभारंभ तेलंगाना/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री एन. रामचंदर राव गरु ने…

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित