भरतपुर में 111 मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पटाखा बुलेट साइलेंसर एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ भरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
111 मॉडिफाइड साइलेंसर किए नष्ट, यातायात पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश कुमार मीना, आई.पी.एस. व धर्मेन्द्र कुमार आर.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भरतपुर के निर्देशन एवं नरेन्द्र कुमार उप अधीक्षक पुलिस यातायात तथा अजय सिंह मीना प्रभारी यातायात शाखा भरतपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस भरतपुर द्वारा मोटर वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर 111 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की गई।
मोटर साइकिलों को मॉडिफाइड कर उनमें पटाखा बुलेट साइलेंसर लगाकर दहशत फैलाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। ऐसे वाहनों से निकलने वाली तेज आवाज एवं अचानक पटाखे जैसी आवाज के कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है तथा आमजन को काफी परेशानी एवं दहशत का सामना करना पड़ता है।
मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने से दण्डनीय है। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 111 मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर द्वारा नष्ट किया गया तथा मोटरसाइकिल साइलेंसर लगाकर दहशत फैलाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस भरतपुर लगातार कार्रवाई जारी रखेगी।
यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपील:
समस्त भरतपुर शहरवासियों से भरतपुर पुलिस द्वारा अपील की जाती है कि वे अपनी वाहन चालक यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा दुपहिया वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। जिन वाहन चालकों ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगा रखा है, वे अपनी बाइक से इसे हटवा लें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों की जानकारी यातायात पुलिस भरतपुर को दी जा सकती है।
सूचना हेतु संपर्क: 8764862756
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय