कचीर गांव में जलभराव से रास्ते बंद, ग्रामीण परेशान

जिला झाँसी मे विधानसभा गरौठा अंतर्गत कचीर गांव में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता बंद

मामला ब्लॉक बामौर अंतर्गत ग्राम पंचायत कचीर का हैँ जहाँ इन दिनों जगह-जगह कीचड़, गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों को कीचड़युक्त रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा हैँ और भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे खराब स्थिति उप स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग की है, जो कीचड़ और जलभराव के कारण पूरी तरह बाधित हो गया है। इसी रास्ते पर प्राचीन हनुमान मंदिर और गौशाला भी संचालित है।अब सवाल उठता हैँ कि ऐसे में मरीजों, श्रद्धालु और ग्रामीण अपनी मंजिल तक कैसे पहुंचेगे

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास के लिए लाखों रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन कचीर में विकास कार्यों की स्थिति जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रही है। गांव में प्रवेश करते ही जगह-जगह गंदगी, कीचड़ और जलभराव दिखाई देता है।

ग्रामीणों ने तहसील एवं ब्लॉक स्तर के साथ जिला स्तर पर बैठे अधिकारियों से गांव की स्थिति का निरीक्षण कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। सवाल यह भी उठ रहा है कि विकास के लिए धनराशि मिलने के बावजूद गांव में बुनियादी सुविधाओं की यह स्थिति क्यों बनी हुई है।

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के…

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है SBI, चंदनपुर में 100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री बस्तर में इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”