नरवर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज दिनांक 13 अगस्त गुरुवार को सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरवर से कार्यक्रम शुभारंभ किया गया इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक रैली निकालकर अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नगर वासियों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थी व शिक्षकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति व जागरूकता के नारों के साथ एक तिरंगा रैली नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली विद्यार्थी व शिक्षकों ने नारों के साथ हर घर तिरंगा फहराने के लिए नगर वासियों को अपने घर पर तिरंगा लगने का संदेश दिया तिरंगा रैली सांदीपनि विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मुख्य बाजार, नया बस स्टैंड, गंज दरवाजा पहुंची जहां पर रैली के माध्यम से नगर वासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की और वहां से रैली ब्लॉक, तहसील मार्ग से होती हुई वापस सांदीपनि विद्यालय आई। इस रैली में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण शिवहरे, प्राचार्य धनीराम कुशवाह, मिडिल HM अरविंद जैन, ब्रजमोहन कोली,प्राइमरी स्कूल HM भगवान सिंह कुशवाह, प्रदीप शुक्ला, हरिशंकर जाटव, राजेंद्र सिंह कुशवाह, राम मनोहर राजे, योगिता रावत, अनिल मालाबारिया, एवं विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।।

Related Posts

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली झांसी में बुधवार रात को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्पा के सगे भतीजे प्रशांत गुप्ता (मोनू) पनिहारी को बदमाशों ने गोली मार दी,,शाम लगभग 7 बजे वह मंडी में अपनी आढत की दुकान  बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे,,रास्ते में बाइक से आए तीन बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे प्रशांत पनिहारी लहूलुहान हो गए,,लोगों ने उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है,,जहां पर उनकी हालत अभी फिलहाल ठीक बनी हुई है,गोली उनके कमर में मारी गई है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांचकर रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है,, वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल…

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर शुद्धि विनायक कॉलेज में एक खतरनाक 6 फुट का कोबरा घुस आया पूरे कॉलेज में हाड कांप मच गया कोबरा की सूचना तुरंत सर्प मित्र सलमान पठान को दी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

नरवर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, शुरू होगी सैटेलाइट फोन सेवा

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, शुरू होगी सैटेलाइट फोन सेवा

टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा

टीकमगढ़ में विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा

पलेरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

पलेरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर