बलिदान दिवस पर गरजे ओंकार सिंह मरकाम – कहा, भाजपा सरकार ने तोड़े वादे, युवाओं को नशे में और किसानों को संकट में धकेला”

ब्यूरो रिपोर्ट : संदीप मौर्य

कटनी/बहोरीबंद।
अमर शहीद रानी अवंती बाई लोधी, राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस समारोह में कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

मरकाम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए गरीब विरोधी नीतियां चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम है और गली-गली नशे की दुकानें खुलवा कर उन्हें बर्बादी की ओर धकेल रही है।

पूर्व मंत्री ने आमजन से सवाल किया—क्या भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, उन्हें निभाया? किसानों की आय दुगनी करने की बात हो या गरीबों को पक्के मकान देने का वादा—हर मोर्चे पर सरकार विफल साबित हुई है।

मरकाम ने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और अब बदलाव की ओर देख रही है।

  • Related Posts

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला