देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

रामद्वारे के सामने फिर चोरों का धावा’!

होजरी दुकान के ताले चटकाकर नकदी-चांदी के सिक्के उड़ाए, एक ही जगह दूसरी बार चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

देवास।
बारिश के बीच शहर में चोरों के हौसले भी मानो बुलंद हैं। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में रामद्वारे के सामने स्थित होजरी की दुकान को चोरों ने फिर निशाना बना दिया। रात के अंधेरे में दुकान के ताले तोड़े और अंदर घुसकर नकदी सहित चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया।
मामले में दुकान संचालक उत्कर्ष जैन ने बताया कि इससे पहले भी दुकान के पीछे लगे वाटर कूलर का कंप्रेसर चोर चोरी कर ले गए थे। उस समय सीसीटीवी फुटेज और आवेदन पुलिस को दिया गया था। अब उसी इलाके में दोबारा चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक ही ठिकाने पर दूसरी बार चोरी सवाल यही कि चोर बेखौफ हैं या निगरानी में कहीं न कहीं छेद है?

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार