इंदौर: बर्थडे पार्टी में रौब जमाने से पहले 4 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

बर्थडे पार्टी में रौब जमाने की तैयारी

4 बदमाश गिरफ्तार

5 अवैध हथियार और कारतूस बरामद

अवैध हथियारों की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार

इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है बर्थडे पार्टी के दौरान रौब जमाने के लिए अवैध हथियार खरीदकर लाने वाले चार बदमाशों को राऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार देशी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों की कीमत करीब एक लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि पार्टी में हथियारों का प्रदर्शन करने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

दरअसल राऊ थाना पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैट रोड स्थित नखराली ढाणी गेट के आगे सुनसान गली में अंधेरे की आड़ में चार युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही चारों भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कृष्ण कौशल, रितेश उर्फ पारा पवार, प्रेम तायड़े और सुमित उर्फ रोनी प्रजापत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर स्कूटर की सीट के नीचे छिपाकर रखी चार देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। अब हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार