मीरजापुर: खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

लालगंज (मीरजापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबार कलां चौकी अंतर्गत बैसान बस्ती में मंगलवार सुबह एक युवक का शव खेत में मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान और कान से खून बह रहा था। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। शव की पहचान दुबार कलां गांव के वैसान बस्ती निवासी स्व0 राम गोविंद कोरी के 37 वर्षीय पुत्र कमलेश उर्फ छोटे कोरी के रूप में हुई है। कमलेश मुंबई में गाड़ी चलाता था और अपने बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए छह दिन पहले घर आया था। मुंडन शुक्रवार को होना था। सोमवार शाम कमलेश अपने पट्टीदार राम सजीवन को मुंडन का निमंत्रण देने गया था। वह रात में घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के पास खेत में मिला।घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा, सीओ अमर बहादुर, इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय और चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी जांच पड़ताल में जुटी है। एसडीएम अजीत कुमार सीओ अमर बहादुर व एसएचओ वेदप्रकाश पांडेय ने स्वजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।
स्वजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। कमलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब एक साल पहले उसके 5 वर्षीय पुत्र शिवम का शव भी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था, लेकिन तब पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।यह घटना दुबार कला की वैसान बस्ती के पास हुई है, जहां आईएएस पुष्पराज सिंह और एक सैन्य अधिकारी का भी घर है। गांव के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि युवक का शव मिला है जिसकी जांच की जा रही है मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि स्वजन द्वारा युवक की हत्या का आरोप लगाया गया है जिसकी जांच कराई जा रही है पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट पता चल पाएगा। स्वजन द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार