उन्नाव: सड़क निर्माण रुकने पर ग्रामीणों में नाराजगी

सिकंदरपुर कर्ण में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ख़बर उन्नाव से है जहां सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है, जिससे अधिकांश ग्रामीणों में खुशी है, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुख द्वारा काफी वर्षों बाद गांव में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से पूरे गांव को फायदा होगा, लेकिन एक युवक कथित तौर पर राजनीतिक दबाव के चलते निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास कर रहा है।

बता दे कि ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आने दी जाए और यदि कोई विवाद है तो उसका नियमानुसार समाधान कराकर सड़क का निर्माण पूरा कराया जाए।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से गांव की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार